उत्तराखंड त्रासदी: 30 लोगों की मौत, 197 लोग लापता, सर्च अभियान अब भी जारी
चमोली
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में अबतक 30 शव बरामद हुए हैं। करीब 197 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने मंगलवार को दी है। इस हादसे में तपोवन का पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया है। आईटीबीपी के जवानों ने टनल में फंसे 12 लोगों को निकाला है। वहीं, दूसरे टनल में अब भी करीब 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपए की सहयोग राशि देगी।
Source : Agency

पाठको की राय